ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

उपभोक्ताओं नें 67 हजार रुपये जमा किया विद्युत बिल।

 


उपभोक्ताओं नें 67 हजार रुपये जमा किया विद्युत बिल।

उपभोक्ता स्वयं हो रहे जागरूक-एसडीओ 

सोनभद्र (विनोद मिश्र)

शाहगंज सब स्टेशन के अंतर्गत सहायक  अभियंता नरेंद्र मीणा एवं अवर अभियंता कमला सिंह की मेहनत धीरे-धीरे रंग ला रही है शनिवार, रविवार, एवं सोमवार को विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे डोर टू डोर अभियान के अंतर्गत जहां एक तरफ विभाग के खाते में 6 लाख ₹70000 दीपावली से पहले खाते में जमा कर करवाया वहीं उपभोक्ताओं को समय से अपने विद्युत बिलों का भुगतान करने के लिए भी कहा 

एसडीओ नरेंद्र मीणा ने बताया कि शाहगंज, टेटी माइनर,बरवां,कुसी, इत्यादि गांवों में जहां अवैध कनेक्शन धारी एवं विद्युत चोरी जैसी आमतौर पर शिकायतों का जमीनी सत्यापन भी किया इन लोगों ने बताया कि फिलहाल चेकिंग अभियान के दौरान विद्युत चोरी की समस्या क्षेत्र में नहीं हैं, विच्छेदन की कार्रवाई से बचने के लिए उपभोक्ता समय से विद्युत बिलों का भुगतान करें हालांकि सुबे की सरकार ने दीपावली से पूर्व उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए निर्वाध रूप से विद्युत देने की घोषणा कर दी है देखना यह है की विद्युत विभाग मुख्यमंत्री की घोषणा को किस प्रकार अमल में लाती है और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से प्राप्त हो सके

Post a Comment

0 Comments