ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा डॉक्टर कार्तिक उरांव की मनाई गई जयंती

 


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा डॉक्टर कार्तिक उरांव की मनाई गई जयंती 

        दीपावली के शुभ अवसर पर सोनांचल इंग्लिश मीडियम के छात्रों द्वारा रंगोली, दीपक मेकिंग, थाली डेकोरेशन एवं फैंसी ड्रेस का आयोजन संपन्न

घोरावल (सोनभद्र) 

मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घोरावल नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टर कार्तिक उरांव की जयंती व भारतीय पर्व दीपावली के उपलक्ष में सोनांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल में रंगोली ,दिया मेकिंग, थाली डेकोरेशन एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजली गुप्ता ने किया वहीं मुख्य अतिथि की भूमिका में घोरावल खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ,वशिष्ठ अतिथि के रूप में सोनांचल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य काशी प्रसाद मौर्य व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तहसील प्रमुख मनोज कुमार सिंह एवं मुख्य वक्ता की भूमिका रेखा सिंह पटेल ने निभाई।

        वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारी सदस्य ललितेश मिश्र व अंकित कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा स्वदेशी अपनाओ जैसे विषय को ध्यान में रखते हुए बहुत ही अच्छा कार्यक्रम किया गया है,इससे पर्यावरण के प्रति समाज में हमारी जागरूकता का संदेश जाएगा इस अवसर पर नगर मंत्री रणजीत सिंह पटेल,सुधांशु सिंह,गालिब व शिक्षक धनंजय सिंह,मनीष पाठक, मुकेश पाल,अजीत कुमार मौर्य,शोएब अंसारी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments