त्यौहार पर कानून व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर थाना क्षेत्रो में स्वयं किया चक्रमण
👉 समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा के उद्देश्य से चौकस रहने का दिया निर्देश
👉आमजन व दुकानदारो से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया जाए आश्वस्त
सोनभद्र।
धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने व जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत आज दिनांक-29.10.2024 को श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के कस्बा में भ्रमण किया गया ।
त्यौहार के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/ऑपरेशन व समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने सर्किल व थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण शील रहकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की चेकिंग करने, सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई करने एवं आमजन व व्यापारियों/दुकानदारों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
👉आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु सोनभद्र पुलिस बल पूरी तरह तैयार है ।
Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments