ग्राम पंचायत पोखरा में बनकर तैयार राजकीय महाविद्यालय का जिलाधिकारी ने किये निरीक्षण
👉 अवशेष बचे जरूरी व तकनीकी कार्यों को पूरा करते हुए सम्बन्धित को संचालन हेतु किया जाये हैण्डओवर-जिलाधिकारी
सोनभद्र।
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज बभनी ब्लाक के ग्राम पंचायत पोखरा में बनकर तैयार राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने महाविद्यालय को देखा और उसका संचालन शुरू करने के लिए सम्बन्धित को पूरी तैयारी करने को निर्देशित किया, उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी व तकनीकी कार्य शेष बचे हैं, उसे तत्काल पूरा करते हुए सम्बन्धित को संचालन के लिए हैण्डओवर किया जाये, जिससे पठन-पाठन का कार्य शुरू कराया जा सकें।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि महाविद्यालय का नाम अंकित कराया जाये, जिससे लोगों को जानकारी हो सकें। इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय पोखरा में तैनात प्राचार्य डा रामसेवक सिंह यादव से स्थिति का जायजा लिया, तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि मेन रोड से डिग्री कालेज तक आने वाले सड़क का निर्माण कराया जाना है, जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सम्बन्धित विभाग से कार्ययोजना तैयार करते हुए जल्द जल्द से रोड निर्माण कराया जायोगा। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय उपस्थित रहें।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>



0 Comments