अवैध खनन/परिवहन करने मे संलिप्त अभियुक्त  गिरफ्तार, भेजा गया अदालत

 सोनभद्र।           


  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को आगन्तुक योगेश शुक्ला सर्वेक्षक, खनिज विभाग राबर्ट्सगंज, सोनभद्र जिला खनिज कार्यालय कलेक्ट्रेट लोढ़ी सोनभद्र (उ0प्र0) के द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 18.02.2025 समय 21.15 बजे वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी बैरियर के पास खान निरीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ उप खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जाँच किया जा रहा था ।

 तभी जांच के दौरान वाहन सं0 UP62 BT 3411, जिस पर 21 घनमीटर गिट्टी भरी थी । वाहन चालक द्वारा खड़ा कर परिवहन प्रपत्र दिखाना व उक्त वाहन का UP62 BT 3411 कुट रचित वाहन के चेचिस नं0 को  ऐप के माध्यम से जाँच करने पर उक्त वाहन का दुसरे वाहन का नं0 प्लेट लगा कर उप खनिज का परिवहन किया जाना पाया गया। वाहन चालक के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाया गया । उपरोक्त वाहन चालक दीपक कुमार गौड़ पुत्र विनय कुमार गौड़ निवासी उंचनीखुर्द थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर से पूछ-ताछ करने के बताया गया कि वह अपने वाहन में वाहन स्वामी के कहने पर ऐसा कर रहा था, उक्त चालक को पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को समय करीब 15.00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। 

जिसके सम्बन्ध थाना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मु0अ0सं0-182/25  धारा-61(2)ख , 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता व 3(1)/58/72(6) उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली, 4/21 खान व खनिज अधिनियम व 3 सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी के दौरान 

1.उ0नि0 संजय सिंह  प्रभारी चौकी अस्पताल थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र ।

2.हे0का0 अवधेश कुमार प्रजापति चौकी अस्पताल थाना राबर्ट्सगंज,सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla