निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के वाणिज्य विभाग द्वारा शुक्रवार को विभागीय परिषद के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को निखारने के उद्देश्य से मेहंदी, निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. संघमित्रा ने विद्यार्थियों को पाठ्येतर गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक सोच और लेखन शैली से सभी का मन मोह लिया। मेहंदी प्रतियोगिता हथेलियों पर उकेरी गई कला में पूजा कुमारी ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियल पांडे द्वितीय तथा रिशु पाठक तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में वैचारिक स्पष्टता दिखाते हुए निधि पांडे ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिशु पाठक ने द्वितीय और विनायक केसरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रंगों के माध्यम से संदेश देने के लिए रिशु पाठक प्रथम स्थान पर रहीं। सोहेल खान को द्वितीय एवं विनायक केसरी को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. विकास कुमार और डॉ. विभा पाण्डेय तथा अंजलि मिश्रा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाते हुए बारीकी से प्रतिभागियों के कार्य का मूल्यांकन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होते हैं। उन्होंने रिशु पाठक और विनायक केसरी जैसे विद्यार्थियों की विशेष सराहना की, जिन्होंने एक से अधिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments