ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

वाराणसी में 13 मार्च को पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह


 वाराणसी में 13 मार्च को पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह

सोनभद्र। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आशुतोष चौधरी के अनुसार पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह 39 जीटीसी वाराणसी द्वारा दिनांक 13 एवं 14 मार्च 2026 को 39 गोरखा ट्रेनिंग सेन्टर, स्टेशन हेडक्वार्टर वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा दिवंगत सैनिकों की विधवाओं को आमंत्रित किया गया है।

समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की सहायता के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें स्पर्श आउटरीच स्टॉल, पेंशन ग्रीवांस स्टॉल, ईसीएचएस योजना, मेडिकल कैम्प, रिकार्ड ऑफिस कैम्प तथा जॉब फेयर शामिल हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को आवश्यक जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वीर नारियों, वरिष्ठ पूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों की विधवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

जनपद के पूर्व सैनिकों को इस रैली में सम्मिलित होने हेतु 39 जीटीसी वाराणसी द्वारा बस की व्यवस्था की गई है। यह बस दिनांक 13 मार्च 2026 को प्रातः 7:00 बजे बढ़ौली चौराहा, राबर्ट्सगंज से प्रस्थान करेगी तथा सायं 5:00 बजे सभी पूर्व सैनिकों को पुनः बढ़ौली चौराहा, राबर्ट्सगंज वापस छोड़ देगी।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments