चार किग्रा गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रायपुर पुलिस चार किलो ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान खुर्शीद पुत्र मोहम्मद अली, निवासी–खुटहनिया थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई। गिरफ्तार युवक की तलाशी में चार किग्रा अवैध गांजा, ₹4,100/- नगद तथा एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज उ0नि0 नरेन्द्र प्रसाद सिंह मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान खलियारी बाजार में दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दरमा पहाड़ी मोड़ तिराहे के पास प्लास्टिक की बोरी में गांजा लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी से 04 किलोग्राम अवैध गांजा, ₹4,100/- नगद तथा 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस संबंध में थाना रायपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 34/2026 पंजीकृत कर धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग दर्ज कर अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 नरेन्द्र प्रसाद सिंह, थाना रायपुर, का0 अखिलेश कुमार, थाना रायपुर, का0 मुकेश कुमार, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments