ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जॉच समिति के सभापति ने अधिकारियों के साथ की बैठक

 


उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जॉच समिति के सभापति ने अधिकारियों के साथ की बैठक 


जनपद के प्राथमिक विद्यालयों जिनके ऊपर से हाईटेंशन तार गये है उन तारो को हटाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाये- सभापति



विजलेन्स टीम द्वारा छापे-मारी की कार्यवाही लाइनलाश वाले क्षेत्रों मे अधिक की जाये- सभापति

 

 विद्युत उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से न किया जाये परेशान - सभापति


सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जॉच समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में  सभापति अंगद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी, बैठक के दौरान  राय धर्मेन्द्र सिंह विधान परिषद सदस्य, विधान परिषद सदस्य  श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक  अभिषेक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश कुमार एवं समिति के सम्मानित सदस्यगण एवं विद्युत विभाग व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक के दौरान सभापति व समिति के सदस्यगण ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत, जनपद में औसत विद्युत आपूर्ति का विवरण, विद्युत उपभोक्ता लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मर की स्थिति व उसके रख-रखाव की व्यवस्था, 1912 पर विद्युत से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व मीटर रीडिंग, प्राथमिक विद्याालयों व आगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युतीकरण व बिलों के भुगतान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व कार्यवाही के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की, बैठक के दौरान सभापति महोदय ने कहा कि विद्युत समस्या से सम्बन्धित उपभोक्ता द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय सुनिश्चित किया जाये, 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये, कृषक बन्धुओं की आजीविका व कृषि खेती सुचारू ढंग से हो, इसके लिए विद्युत आपूर्ति निर्धारित समयावधि में की जाये,  जनप्रतिनिधि द्वारा प्राप्त प्र्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, ट्रांसफार्मरों के मरम्मत का कार्य भी निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित किया जाये, इस दौरान  सभापति महोदय कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने विकसित भारत की जो संकल्पना ली है उसे पूर्ण करने हेतु सभी विभागों को मिल-जुलकर कार्य करना होगा तभी देश विकसित भारत बनेगा, इस दौरान सभापति महोदय ने कहा कि विजलेन्स टीम द्वारा छापे मारी की कार्यवाही लाइनलाश वाले क्षेत्रों में अधिक की जाये विजलेन्स टीम द्वारा छापे-मारी के दौरान जॉच पारर्दशिता के साथ की जाये, विद्युत उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये बेसिक शिक्षा विभाग के जिन विद्यालयों में अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं दिये गये है उन विद्यालयो में प्राथमिकता के आधार पर विद्युत कनेक्शन दिये जाये जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत जिन ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति प्रारम्भ हुई है उसकी सूची उपलब्ध करायी जाये और जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार गये है उन तारो को हटाने की कार्यवाही की जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में जॉच समिति द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उसका अनुपालन अधिकारीगण निर्धारित समय अवधि में सुनिश्चित करेंगें, उन्होने कहा कि सभी विभागों के आपसी समन्वय के साथ कार्य करने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी।


Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments