ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

शस्त्र अधिनियम के तहत अभियुक्त गिरफ्तार

 


शस्त्र अधिनियम के तहत अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 53/2026 धारा 110 बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 30 शस्त्र अधिनियम से संबंधित अभियुक्त को दिनांक 12.03.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर सिंगरौली रोड स्थित रेलवे पुल के नीचे से अभियुक्त को पकड़ा गया। जिसकी पहचान सुखन पुत्र लक्ष्मण निवासी रणहोर थाना अनपरा उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई। अभियुक्त के पास से एक अदद लाइसेंसी असलहा 12 बोर बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे चौकी प्रभारी रेनूसागर, हे0का0 विजय कुमार, थाना अनपरा, हे0का0 कमलेश सिंह यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र शामिल थे। 


Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments