ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

जल संकट से निपटने के लिए जल संचयन इकाई होगी वरदान साबित - जिलाधिकारी

 


जल संकट से निपटने के लिए जल संचयन इकाई होगी वरदान साबित - जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में ग्राम मुसही,रॉबर्ट्सगंज में अग्रणी किसान जय नारायण तिवारी द्वारा स्थापित जल संचयन इकाई का निरीक्षण किये। इस दौरान उन्होंने इकाई की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने कहा कि सोनभद्र जैसे जिले में, जहाँ अक्सर जल संकट के कारण किसानों की फसलों की उपज प्रभावित होती है और पेयजल की समस्या भी बनी रहती है, वहाँ इस प्रकार की जल संचयन इकाइयाँ किसानों के लिए बेहद उपयोगी और लाभकारी सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण कर उसे खेती और अन्य आवश्यक कार्यों में उपयोग करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में इस प्रकार की जल संचयन इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें और जल संकट से राहत मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने खेतों में लगी बागवानी तथा विभिन्न फसलों का भी निरीक्षण किया और किसान की पहल की सराहना की। इस मौके के पर के0वी0के0 वैज्ञानिक डॉ0 रश्मि सिंह, अवधेश कुमार, संस्था के प्रत्यूष त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla 

Post a Comment

0 Comments