ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

श्रृंगार के सस्ते सामग्री बेचने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार-

 


श्रृंगार के सस्ते सामग्री बेचने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार-


   सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना/साइबर सेल द्वारा एनसीआरपी पोर्टल एवं प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के क्रम में दिनांक 27.02.2026 को शिकायतकर्ता गोविन्द कुमार पुत्र मुन्नीलाल निवासी नोडिहा थाना कोन जनपद सोनभद्र द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनके चाचा आशीष कुमार पुत्र बुद्धीनारायण रामगढ़ थाना कोन जो रामगढ़ बाजार में टेलर का कार्य करते हैं, उनके साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सस्ते श्रृंगार की सामग्री बेचने के नाम पर लगभग ₹85,000/- की धोखाधड़ी कर ली गई, जिसमें ₹20,000/- यूपीआई के माध्यम से तथा शेष नकद धनराशि ली गई।


प्रकरण के संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र पर मु0अ0सं0-07/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साइबर सेल के तकनीकी सहयोग से प्रतिबिम्ब पोर्टल, सीसीटीवी कैमरों व संदिग्ध मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के आधार पर घटना में प्रयुक्त एर्टिगा कार का नंबर चिन्हित किया गया। दिनांक 09.03.2026 को सूचना प्राप्त होने पर साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा उक्त एर्टिगा कार को पकड़ते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान मोहम्मद रजा पुत्र नत्थू खां निवासी नया गनी थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद,शोएब खाँ पुत्र नत्थू खां निवासी नया गनी थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद एवं जीशन पुत्र मोहम्मद बादशाह निवासी रसूलाबाद थाना भोगांव जनपद मैनपुरी के रूप में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी में ₹4,000/- नगद, 01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 निर्वाचन कार्ड,04 एटीएम कार्ड,03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन,01 एर्टिगा कार वाहन संख्या-UP28DH6962 बरामद कर अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए कानून के हवाले किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान प्र0नि0 धीरेन्द्र कुमार चौधरी सहित साइबर क्राइम पुलिस थाना/साइबर सेल की टीम, हे0का0 शिवनन्दन सिंह साइबर क्राइम पुलिस , हे0का0 संजय वर्मा साइबर क्राइम पुलिस, का0 अखिलेश कुमार यादव साइबर क्राइम पुलिस, का0 सुनील रावत साइबर सेल सोनभद्र,का0 अभिषेक तिवारी साइबर सेल सोनभद्र शामिल थे ।


Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments