ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अधिशासी अभियन्ता जल निगम प्रतिदिन 25 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति करे निरीक्षण-जिलाधिकारी

 


अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अधिशासी अभियन्ता जल निगम प्रतिदिन 25 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति करे निरीक्षण-जिलाधिकारी


पेयजल योजना से सम्बन्धित ग्रामों मंे नियमित रूप से जल आपूर्ति की जाये सुनिश्चित - जिलाधिकारी



पेयजल आपूर्ति में शिथिलता व लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही - जिलाधिकारी



सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज पटवध पेयजल समूह योजना का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में पेयजल आपूर्ति से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अभियंता, जल निगम तथा अपर जिलाधिकारी, नमामि गंगे को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों अधिकारी प्रतिदिन कम से कम 25 ग्रामों का भ्रमण कर स्थल पर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का सत्यापन करें तथा इसकी दैनिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत प्रतिदिन 40 से 45 एम0एल0डी0 जलापूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए और इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि पटवध पेयजल समूह योजना के अंतर्गत  ग्रामों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति कराना शासन की प्राथमिकता है, जिसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता अत्यंत गंभीर मानी जाएगी। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के डी0सी0एम0/जी0एम0 को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन उपस्थित रहकर जलापूर्ति की समीक्षा करें और जमीनी स्तर पर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निरीक्षण अथवा मॉनिटरिंग में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी व एजेन्सी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए शासन को पत्राचार किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी  नमामि गंगें  रोहित यादव, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, जिला अर्थ एंव संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, अपर जिला अर्थ संख्या अधिकारी जय सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments