"मानव बंधुत्व"थीम पर विशेष रेड क्रॉस दिवस संपन्न
सोनभद्र। रेड क्रॉस दिवस पर, रेड क्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनांट के जन्म दिवस के अवसर पर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में “मानव बंधुत्व” थीम पर विशेष रेड क्रॉस दिवस संपन्न हुआ। इस अवसर पर साखा के सदस्यों द्वारा गोद लिए गए 35 टीबी रोगियों एवं 5 कुष्ठ रोगियों को पोषक पोटली, पौधे व राहत सामग्री देकर दवा का कोर्स पूरा करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसी क्रम में, रेड क्रॉस सदस्य दिलीप कुमार दूबे द्वारा रेनूकूट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित कर 25 यूनिट रक्त राजकीय मेडिकल कालेज को उपलब्ध कराया।शाखा के चेयरमैन डॉ. आर. एस. सिंह ने जानकारी दी कि जल्द ही रेड क्रॉस भवन का निर्माण कराया जाएगा जिससे और अधिक जरूरतमंदों को रेड क्रॉस के मानवीय कार्यों को पहुँचाया जा सकेगा । इस कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन विमल अग्रवाल, सचिव डॉ. टी. पी. सिंह, कोषाध्यक्ष किशोरी सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी. एस. यादव व उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी व सरकारी सचिव डॉ. सुमन कुमार उपस्थित रहे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments