संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपदभर में चला विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में शनिवार को जनपद सोनभद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया। अभियान के तहत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों का चिन्हांकन एवं मरम्मत सहित विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। उच्च जोखिम वाले ग्रामों में माइक्रोप्लान के अनुसार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सफाईकर्मी, पंचायत सहायक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रधानों की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान जनपद के 37 विद्यालयों में संचारी रोग जागरूकता रैलियां निकाली गईं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा 24 प्रभात फेरियां आयोजित की गईं तथा ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा 2 ग्राम सभाओं में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न गांवों में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, 73 हैंडपंपों की मरम्मत, 36 हैंडपंप चबूतरों की मरम्मत एवं 3 शौचालयों का निर्माण कराया गया। नगर पंचायत क्षेत्रों में 26 स्थानों पर नालियों की सफाई तथा 5 नगरीय वार्डों में फॉगिंग कराई गई। पशुपालकों को संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया तथा कृतंक नियंत्रण के लिए 2 बैठकों का आयोजन भी किया गया।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>

0 Comments