ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का आगमन 20 को

 


रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का आगमन 20 को 

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष  अनुपम मिश्रा 20 सितंबर को सोनभद्र के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। दौरे और सम्मेलन की जानकारी शुक्रवार को रालोद जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के आयोजक एवं जिला संगठन महासचिव धीरज चौबे ने दी। उन्होंने बताया कि रॉबर्ट्सगंज विजय गढ़ वाटिका मे आयोजन किया जायेगा सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

धीरज चौबे ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने जिले के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय लोक दल के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा, भोलानाथ पांडेय, आशीष मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी रालोद मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय ने दी है।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments