ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

पूर्वांचल यात्रा बभनी पहुंची, सरकार से अधिकार देने की मांग

 


पूर्वांचल यात्रा बभनी पहुंची, सरकार से अधिकार देने की मांग

20 सितंबर को वाराणसी में होगा नई पीढ़ी संवाद

बभनी/ सोनभद्र। जवाबदेह सरकार के लिए मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा 15 सितंबर 2026 को सोनभद्र के बभनी ब्लॉक में पहुंची। यहां बभनी, इकदीरी, पोखरा, रन्दह, चौना, बैना, घघरा, धनखोर और घघरी जैसे गांवों में संपर्क, संवाद और बैठकें की गईं। सभी लोगों से 20 सितंबर को वाराणसी में आयोजित 'नई पीढ़ी संवाद' में शामिल होने और सहयोग करने की अपील की गई।

यात्रा के दौरान बताया गया कि गांवों में माइक्रोफाइनेंस कंपनियां महिलाओं की आर्थिक लूट कर रही हैं। प्रदेश से बड़ी संख्या में पूंजी का पलायन हो रहा है। नौजवान लड़के और लड़कियां काम की तलाश में दूसरे प्रदेशों में जा रहे हैं। मनरेगा खत्म कर दी गई है और नई योजना में जो काम भी कराया गया, उसकी मजदूरी महीनों से बकाया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं, वहां पर्याप्त संसाधन भी नहीं हैं। सही शिक्षा व्यवस्था न होने से लड़कियां पढ़ाई छोड़ रही हैं। यात्रा में कहा गया कि सरकारें जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन के संवैधानिक अधिकार देने की बजाय खैरात बांटने में लगी हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। यदि कॉर्पोरेट की संपत्ति पर टैक्स लगाया जाए और काली पूंजी की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित किया जाए, तो हर नागरिक को संवैधानिक अधिकार दिए जा सकते हैं।

इस यात्रा में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान पूर्वांचल यात्रा की सहसंयोजक रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, इंद्रदेव खरवार, राजेंद्र प्रसाद गोंड, गुंजा गोंड, सुगवंती गोंड, सुमन खरवार, मोहर सिंह गोंड, राम विचार गोंड़ और देव कुमार खरवार जैसे लोग शामिल थे।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments