गीता मंदिर ओबरा से निकला भव्य कलश यात्रा,नगर में गुजा हर हर महादेव के जयकारे।
आज से होगा श्री शिव महापुराण कथा।
ओबरा/ सोनभद्र। स्थानीय सेक्टर-8 स्थित प्रसिद्ध गीता मंदिर परिसर से गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंगलवार की सुबह एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।इस कलश यात्रा में सम्मिलित महिलाएं सिर पर कलश रख पीले वस्त्र धारण कर नंगे पांव मंगल गीत गाती हुई पूरी यात्रा की। इस दौरान भक्तो ने हर हर महादेव के नारों से पुरे नगर को भक्तिमय बना दिया। स्थानीय
श्री राम मंदिर के मानस भवन के प्रांगण में मंगलवार से सात दिवसीय संगीतमय 'श्री शिव महापुराण कथा' का आयोजन किया जाएगा। यह कलश यात्रा गीता मंदिर से निकलकर आर्य समाज रोड, वी आई पी रोड होते हुए स्थानीय श्री राम मंदिर पहुंचकर समापन किया। इसके पश्चात जहां विद्वान आचार्यों ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार से कलश की स्थापना कराई । सनातन परंपरा में कलश यात्रा को सर्व-कल्याण का प्रतीक माना जाता है।आयोजन समिति ने बताया कि 15 से 21 सितंबर तक चलने वाली यह कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास पं. कुंज बिहारी जी महाराज व्यासपीठ से शिव महापुराण की दिव्य महिमा का रसपान श्रद्धालुओ को कराएंगे। इस कलश यात्रा में प्रमुख रूप से धुरंधर शर्मा, राजू वैश्य, नंदलाल पांडेय, विशाल गुप्ता, आलोक भाटिया, राम यश पांडेय, डी डी गुप्ता, दिन दयाल केशरी, उषा शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments