ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कैम्प कार्यक्रम में अधिक से अधिक नाम जोड़े-उप जिलाधिकारी


 मतदाता सूची के पुनरीक्षण कैम्प कार्यक्रम में अधिक से अधिक नाम जोड़े-उप जिलाधिकारी 

शाहगंज एवं तहसील सभागार में मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन

सोनभद्र (विनोद मिश्र)

तहसील सभागार में उप जिला अधिकारी राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार नटवरलाल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ईओ और चेयरमैन घोरावल की मौजूदगी में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 29 अक्टूबर से कार्यक्रम शुरू होकर 28 नवंबर तक पुनरीक्षण अभियान की निर्धारित तिथियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, अपमार्जन करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिसमें जन जागरूकता एवं जन भागीदारी के सहयोग से ही इस अभियान सफल होता है। यदि गांव में 1 जनवरी 2025 को निर्धारित आयु वर्ग के मतदाता प्रारूप 6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवा सकते हैं इस दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय शाहगंज में मतदाता सूची का प्रकाशन करने से पूर्व ग्राम पंचायत जमगांव के ग्राम प्रधान शिवकुमार मौर्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा बतौर मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस दौरान भाग संख्या 172 से विवेकानंद मिश्र एवं भाग संख्या 173 से गीता मिश्रा उपस्थित लोगों के समक्ष मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया, उप जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के कार्यों में लापरवाहीं क्षम्य नहीं होगी सभी लोग पूरी ईमानदारी से अपना कार्य करें कार्यक्रम में ईओ घोरावल वीरेंद्र कुमार यादव लेखपाल अमित कुमार शुक्ल समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments