प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप थाना चोपन व थाना ओबरा से सम्बन्धित अभियोग में मा0 न्यायालय द्वारा सुनाई गयी सजा-
सोनभद्र।
थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-342/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में 01 नफर अभियुक्त राजेन्द्र राजभर के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 11.11.2024 को माननीय न्यायालय एससी0/एसटी0 एक्ट सोनभद्र द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 4 माह के सश्रम कारावास व 2500 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-316/15 धारा 380,411भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में अभियुक्त राजन पुत्र लाल बहादुर निवासी पन्नूगंज जनपद सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 11.11.2024 को माननीय न्यायालय सीजेएसडी एफटीसी सोनभद्र द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जेल में बितायी गयी अवधि व 2500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-421/09 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में अभियुक्त पप्पी उर्फ सिराज अंसारी पुत्र इब्राहिम अंसारी निवासी ओबरा जनपद सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 11.11.2024 को माननीय न्यायालय सीजेएसडी एफटीसी सोनभद्र द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जेल में बितायी गयी अवधि व 1500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Chandra Mohan Shukla
!doctype>

0 Comments