ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

सोनभद्र में 15 से 40 साल तक के लोग ज्यादा कर रहें आत्महत्या

 


सोनभद्र में 15 से 40 साल तक के लोग ज्यादा कर रहें आत्महत्या

👉2021 से अब तक सैकड़ों लोग कर चुके हैं आत्महत्या

👉पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी, प़ढ़ाई का दबाव या मानसिक तनाव से आत्म हत्या कर रहे

           सोनभद्र। जिले में युवाओं में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। आत्महत्या करने वालों में 15 साल से लेकर 40 साल तक के लोगों की संख्या 85 फीसदी बताई जा रही है। इसके पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी, प़ढ़ाई का दबाव या मानसिक तनाव रहा है।

आकड़ाें पर गौर करें तो वर्ष 2021 में आत्महत्या के लगभग 160 मामले सामने आए थे। 2022 में यह बढ़कर। करीब 203 हो गई। जबकि 2023 में संख्या 200 के पार रही। कुछ यहीं स्थिति 2024 में भी है। जिले में इस साल 95 से अधिक लोगों ने आत्महत्या की है। इनमें 15 वर्ष से 40 वर्ष तक के लोगों की संख्या 85 फीसदी है। 

           अगर चार सालों के आकड़ों पर गौर करें तो औसत जिले में अमूमन हर दूसरे दिन एक व्यक्ति खुदकुशी रहा है। पढ़ाई के दबाव, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी से परेशान होकर लोग यह कदम उठा रहे हैं। जिले में चार महीने में 40 से अधिक लोगों ने आत्महत्या की है। इनमें अधिकांश युवा हैं। जिला अस्पताल में रोजाना एक से तीन मरीज आत्महत्या के प्रयास वाले पहुंच रहे हैं। जिले में ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। ऐसी घटनाओं में किसी को अपना बेटा खोना पड़ा तो किसी का सुहाग उजड़ गया। किसी घटना में बेटे के सिर से मां का साया हट गया।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Sangam Pandey

Post a Comment

0 Comments