20 वर्ष से फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन/चौकी डाला पुलिस द्वारा मु0नं0 760/2005 धारा 8/20 एनडीपीएस से संबंधित वारण्टी को धारा 83 सीआरपीसी की कार्यवाही के दौरान मुखबिर कि सूचना पर 20 वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र परमेश्वर प्रसाद निवासी नई बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 21.02.2025 को उसके घर से गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी के दौरान
1. उ0नि0 आशीष पटेल प्रभारी चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. का0 मुकेश कुमार चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. म0का0 ज़ोहरा बेगम थाना चोपन जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments