दिन दहाड़े दोपहर में ही हुई चोरी से लोगों में दहशत,लाखों के जेवरातों पर चोरों ने हाथ किया साफ
राजगढ़/मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के हिनौता गाँव में सोमवार को दोपहर में ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। लोगों का कहना है कि दिन में ही इतनी बड़ी चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है।
चोरों द्वारा दोपहर में ही घटना को अंजाम देना आश्चर्य चकित करने वाली घटना है। चोरी में लाखों रुपए के जेवरात गायब होने का समाचार प्राप्त है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रवीश कुमार शुक्ल घर से कुछ ही दूरी पर स्थित मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंदिर गए हुए थे। पत्नी भी किसी कार्यक्रम में गयी थी मंदिर से घर वापस आने पर देखा कि मकान के बाहर चैनल का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखने पर महिला की आंखें फटी की फटी रह गई। चोरों द्वारा आलमारी बक्सा और अन्य ताले तोड़कर लाखों का जेवर लेकर चंपत हो गए थे। घटना की सूचना पर आस पास के लोग इकट्ठा होकर डायल 112 पर सूचना दी गई। राजगढ़ पुलिस आकर मौका मुआयना भी कर चुकी हैं पीड़ित पक्ष से शिकायती प्रपत्र लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय पुलिस से ग्रामीणों ने चोरों को गिरफ्तार करने व माल बरामद करने की मांग की है घटना स्थल सोनभद्र मिर्जापुर जनपद का बार्डर क्षेत्र है, लोगों ने बताया कि ऐसी घटनाएं एक बार लगभग दो वर्ष पहले भी पास के घर में हो चुकी है। अब देखना है कि पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करने में कितना शीघ्रता दिखाती है। यहां बताना आवश्यक है कि समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस ने अभी तक तहरीर के आधार पर एफआईआर पंजीकृत नहीं किया है।
Delhi 34 news report journalist by Anand Prakash Tiwari
!doctype>




0 Comments