ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

8.16 ग्राम नाजायज हेरोइन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार,

 


8.16 ग्राम नाजायज हेरोइन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, 

👉 पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से हेरोइन बिक्री के ₹11,300/  बरामद-

सोनभद्र। 


 पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के क्रम में रविवार को समय करीब 12.05 बजे थाना राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कम्हारी मुहाल सामुदायिक शौचालय थाना रॉबर्ट्सगंज के पास 01 नफर अभियुक्त रहिमान पुत्र मुनीर खान निवासी वार्ड नम्बर 24 कम्हारी मोहाल थाना रॉबर्ट्सगंज  को गिरफ्तार कर, कब्जे से 8.16 ग्राम नाजायज हेरोइन व हेरोइन बिक्री का 11,300 रूपये के साथ बरामद किया गया ।

 गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मु0अ0सं0- 168/2025 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर रहिमान उपरोक्त को रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय भेजा गया । वंछित चल रहे अभियुक्तगण मो0 उमर उर्फ बब्लू खान पुत्र नूर मुहम्मद निवासी ग्राम बहुअरा थाना रॉबर्ट्संगज व मो0 कैफ पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम बहुअरा थाना रॉबर्ट्सगंज की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अलग से टीम गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

*वाछिंत अभियुक्त का विवरण-*

1.मो0 उमर उर्फ बब्लू खान पुत्र नूर मुहम्मद निवासी ग्राम बहुअरा थाना रॉबर्ट्संगज जनपद सोनभद्र ।

2.मो0 कैफ पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम बहुअरा थाना रॉबर्ट्संगज जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी के दौरान 

1.प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना रॉबर्ट्संगज 

2.उ0नि0 बृजेश कुमार दुबे चौकी प्रभारी काशीराम आवास थाना रॉबर्ट्संगज 

3.मुख्य आरक्षी कन्हैया यादव थाना रॉबर्ट्संगज

4.मुख्य आरक्षी विनोद कुमार भारती थाना रॉबर्ट्संगज 

5.आरक्षी अजीत यादव थाना रॉबर्ट्संगज जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments