ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

आवास पात्रता सूची सत्यापन हेतु करायी गयी बैठक का वीडीओ ने लिया जयजा

 


आवास पात्रता सूची सत्यापन हेतु करायी गयी बैठक का वीडीओ ने लिया जयजा

करमा/सोनभद्र। विकास खण्ड करमा के सात ग्राम पंचायतों  में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 की स्थाई पात्रता सूची के सत्यापन  के लिए ग्राम पंचायतों में बैठकें कराई गई। खण्ड विकास अधिकारी गुरुशरन श्रीवास्तव ने परही, रानीतारा, सिरसिया, सिरविट ग्राम पंचायतों में कराई जा रही बैठकों का जायजा लिया और ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार हर गरीब परिवारों जो योजना के लिए पात्र लोगों को पक्का छत उपलब्ध करा रही है। परही में 176 लाभार्थी पंजीकृत थे बैठक के दौरान 105 ग्रामीण मौजूद रहे। इसी तरह खैराही में सचिव सुनील कुमार यादव ने 151 पंजीकृत लोगों की सूची पढ़कर सुनाई और सरकार द्वारा जारी पात्र एवं अपात्र के नियमों की जानकारी दी। ग्रामीणों से पूछ कर सत्यापन किया गया। बीडीओ ने बताया कि 24जून को बागपोखर, किंगरी, टिकुरिया, डीलाही, तकिया, बबुराही ग्राम पंचायतों में बैठके होंगी।

Delhi 34 news report  journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments