ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


 नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानन्द राय के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियोग में नामजद अभियुक्त

भरतलाल पुत्र रामभरोष उम्र लगभग ( 28 )वर्ष, निवासी बैरपुर टोला सागरदह, पोस्ट कनहरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17.06.2026 को थाना ओबरा पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 133/2026 धारा 65(1), 64(2)(एम), 351(3) बीएनएस एवं 5J(2)L/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त द्वारा एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसे भयभीत एवं धमकाया गया, जिसके कारण पीड़िता घटना की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दे सकी। बाद में पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा थाना ओबरा पर तहरीर दी गई, जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ओबरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त भरतलाल पुत्र रामभरोष को आज समय करीब 06:05 बजे ग्राम परसोई टोला गाड़ापाथर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, निरीक्षक अपराध शमशेर सिंह यादव, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, का0 प्रवीण कुमार राय, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments