सर्पदंश से महिला की मौत
सोनभद्र, घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा चौकी के बभनी गांव में सांप के डसने से महिला की मौत हो गई। बुधवार देर शाम पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हारी ग्राम पंचायत के बभनी गांव निवासी महाराजी गोंड 55 वर्ष पत्नी स्वर्गीय मोतीलाल बुधवार दोपहर अपने घर पिछले हिस्से में लिपाई पुताई कर रही थी। इसी दौरान पास में बने बिल में से निकले एक विषैले सर्प ने उसे काट लिया। परिजनों ने आसपास के चिकित्सकों को दिखाया लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन उसे एंबुलेंस द्वारा घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी से मेमो भेज कर राजस्व विभाग और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कन्हारी ग्राम पंचायत के बभनी गांव में विषैले जीव के काटने से महिला की मौत हुई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments