28 वर्षों से फरार हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस ने थाना स्थानीय के हिस्ट्रीशीटर संख्या-78 A को गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना शक्तिनगर का हिस्ट्रीशीटर संख्या-78 A मुन्ना गुप्ता पुत्र मुनमुन गुप्ता उर्फ झनमुन गुप्ता निवासी बासी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र विगत लगभग 28 वर्षों से अपने मूल निवास स्थान से फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न प्रकरणों में माननीय न्यायालय से एन.बी.डब्ल्यू. एवं अन्य न्यायालयीय प्रक्रियाएं निर्गत की गई थीं, किन्तु वह लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा।
पुलिस द्वारा की गयी गहन पतारसी, सुरागरसी एवं तकनीकी/स्थानीय सूचना संकलन के आधार पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अपना मूल निवास स्थान छोड़कर ग्राम कुसहा (नई बाजार), थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र में रह रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आदित्य के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान सतेन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, का0 सत्यम कुमार सरोज, रि0का0 अमन कुमार सिंह, रि0का0 अरुण कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments