ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा हेतु परीक्षा केदो पर पहुंचने हेतु QR कोड स्कैन करें

 


आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा हेतु परीक्षा केदो पर पहुंचने हेतु QR कोड स्कैन करें

 


परीक्षा की सुरक्षा, निगरानी एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश


सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा को जनपद सोनभद्र में सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद के कुल 06 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा दिनांक 08.06.2026, 09.06.2026 एवं 10.06.2026 को दो पालियों में आयोजित होनी है।

 


   आज दिनांक 08.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, चेकिंग एवं फ्रिस्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्र एवं गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कंट्रोल रूम संचालन तथा कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का अवलोकन किया गया।

  निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं केन्द्र प्रभारी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए तथा सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। अधिकारियों द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी एवं प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments