दहेज हत्या मे वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में राजेश कुमार राय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस ने थाना बभनी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-112/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान कन्हैया लाल गुप्ता पुत्र स्व० रामप्रसाद, निवासी ग्राम भंवर-II मगरमाड़, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 52 वर्ष व रामसजीवन गुप्ता पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता, निवासी ग्राम भंवर-II मगरमाड़, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में की गई। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर समय करीब 07:40 बजे थाना बभनी पुलिस टीम द्वारा कारीडाड़ आश्रम मोड़ के पास से 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान प्र0नि0 दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी जनपद सोनभद्र, उ0नि0 शिवमूरत यादव, थाना बभनी जनपद सोनभद्र, हे0का0 प्रदीप कुमार सिंह, थाना बभनी जनपद सोनभद्र, रि0का0 विपिन कुमार, थाना बभनी जनपद सोनभद्र,रि0का0 नवनीत कुमार तिवारी, थाना बभनी जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments