ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

भजन संध्या सुनने व रासलीला देखने को उमड़ रही भीड़

 


भजन संध्या सुनने व रासलीला देखने को उमड़ रही भीड़


- वृंदावन से आई बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री ने भागवत कथा का रसपान कराया


- विराट रुद्र महायज्ञ के छठवें दिन शिव मंदिर में किया गया रुद्राभिषेक पूजन

- प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी जा रही आहुति

- प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

- कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा है आयोजन

सोनभद्र। कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में बुधवार को छठवें दिन विराट रुद्र महायज्ञ में पूजन अर्चन कराया गया। इसके साथ ही शिव मंदिर में दूध से रुद्राभिषेक पूजन भी कराया गया। वृंदावन से आई बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री ने भागवत कथा का रसपान कराया। वहीं भजन संध्या में वाराणसी से आए राष्ट्रीय बाल कलाकार श्री राम कृष्ण, श्री राधा कृष्ण व श्री राधे कृष्ण ने एक से बढ़कर एक भजन, गीत व गजल सुनाया। वहीं वृंदावन से आए कलाकारों की रासलीला देखने को भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज 12 जून को यज्ञ स्थल पर आएंगे और 13 जून को पूर्णाहुति के बाद जिन कन्याओं की शादी होगी उन कन्याओं को आशीर्वाद देकर जाएंगे। आचार्यगण गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी व अमरेश तिवारी द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ एवं पूजन कार्य कराया जा रहा है। रॉबर्ट्सगंज से आए मुख्य यजमान संजय अग्रवाल उर्फ श्याम जी अग्रवाल व चांदनी अग्रवाल के साथ ही अन्य लोगों को दूध से रुद्राभिषेक पूजन कराया गया। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से प्रतिदिन आहुति दी जा रही है। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और जयकारे लगाए। इस दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारे से गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में दिनेश, उषा देवी, रूप गुप्ता, देवेंद्र कुमार, चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, विमला देवी, दाऊदयाल, विजय सिंह, मनीष कुमार, कृति सागर, शुभराम महाराज, परमानंद, रमेश कुमार, प्रहलाद, रामखेलावन, किरण मोदवाल,, शशि देवी, मानवी,कालो देवी, हीरा सिंह, संगीता, मुन्ना बाबा, राजेश, केवलानंद महाराज आदि मौजूद रहे।

Delhi 34 news report by Rajesh Kumar Pathak senior advocate

Post a Comment

0 Comments