ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार


 नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक ओबरा  सदानन्द राय के कुशल नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं धमकी के घटना में शिवम प्रजापति पुत्र सुशील प्रजापति उम्र ( 21) वर्ष,निवासी सेक्टर-8, ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा थाना ओबरा पर लिखित सूचना दी गई कि शिवम प्रजापति पुत्र सुशील प्रजापति निवासी सेक्टर-8, ओबरा उसकी 17 वर्षीय पुत्री का लगभग एक वर्ष से पीछा करता था तथा बहला-फुसलाकर उसे होटल ले जाता था। दिनांक 07.06.2026 को अभियुक्त द्वारा पीड़िता को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की गई तथा उसके फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने एवं उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 129/2026 धारा 65(1), 64(2)(एम), 352, 351(3), 127(2) बीएनएस एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

इस घटना में त्वरित विवेचना एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियुक्त शिवम प्रजापति को आज  समय 10:45 बजे चड्ढा मार्केट, ओबरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, थाना ओबरा, कांस्टेबल प्रवीण कुमार राय, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments