ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

आदिवासी बस्ती में बिजली पानी की समस्या विधायक ने लिखा पत्र

 


आदिवासी बस्ती में बिजली पानी की समस्या विधायक ने लिखा पत्र 


करमा/सोनभद्र। विकास खंड करमा के ग्राम पंचायत भरकवाह स्थित कोल बस्ती के लोग आज भी बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जबकि उस बस्ती के सामने से बिजली के खंभे और तार पंचायत भवन तक गये है।

 


       समाजसेवी एवं भाजपा नेता विशाल सिंह ने कोल बस्ती मे पहुंच कर बिजली पानी का हाल जाना और बस्ती के लोंगों की समस्याओं से घोरावल विधायक डाक्टर अनिल कुमार मौर्य को अवगत कराया। विधायक ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियन्ता से बात करते हुए बिजली का अविलम्ब कनेक्शन उपलब्ध कराये जाने के लिए पत्र लिखा है। गांव के राम विलास, मिठाई लाल, मुन्नीलाल, हिंगुलाल, बबलू आदि लोगों का कहना है कि तार तो लगा है परन्तु ट्रांसफार्मर बस्तीके समीप नही लगा है। 80की आबादी वाले इस बस्ती के लोग तीन सौ मीटर दूरी से पानी लाकर पीते हैं। उनका कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत बस्ती में पाइप तो लगाया गया है लेकिन पानी अभी नहीं मिल पा रहा है।ग्रामीणों ने बिजली एवं पानी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments