दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना थाना घोरावल पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट घटना में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान रामविलास पुत्र कल्लू उम्र लगभग ( 40 ) वर्ष निवासी : ग्राम मूर्तिया, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के रूप में की गई। पटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना घोरावल पर सूचना दी गयी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ उसके पिता द्वारा दुष्कर्म किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 130/2026 धारा 64(2)(एफ), 65(1) बीएनएस व 5N/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत करते हुए प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के क्रम में थाना घोरावल पुलिस द्वारा सक्रिय सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए आज मुखबिर खास की सूचना पर मुक्खा मोड़ तिराहा, घोरावल के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रामविलास पुत्र कल्लू को समय 08:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, हे0का0 संजय यादव, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, रि0का0 मनोज कुमार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, रि0का0 गंगाचरण, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments