ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

अल्ट्राटेक सीमेंट ने ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू किया

 


अल्ट्राटेक सीमेंट ने ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू किया


सोनभद्र, अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स ने सीएसआर कार्यक्रम सतत् आजीविका अंतर्गत डाला स्थित स्किल ट्रेनिंग सेंटर में ग्रामीण युवाओं के लिए 3 माह के बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ईकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के दिशा-निर्देशन में विभागाध्यक्ष एडमिन पीयूष शुक्ला व ई.आर प्रमुख लखन त्रिवेदी एवं एचआर प्रमुख विजयालक्ष्मी शुक्ला द्वारा फीता काटकर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विभागाध्यक्ष एडमिन श्री शुक्ला ने कहा कि आज के तकनीकी युग में डिजिटल साक्षरता हर युवा के लिए अनिवार्य है। यह प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर बनने और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने में मदद करेगा। विभागाध्यक्ष ई.आर ने कंप्यूटर प्रशिक्षण को समय की मांग बताते हुए कहा कि यह कोर्स युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान देकर उन्हें स्वरोजगार और नौकरी दोनों के लिए सक्षम बनाएगा। विभागाध्यक्ष एच.आर ने इस अवसर पर संबोधन में कहा कि केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। हमारा फोकस तकनीकी कौशल के साथ-साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण पर है, ताकि युवा वास्तविक कार्यस्थल की चुनौतियों के लिए तैयार हो सके।सीएसआर प्रमुख निशा तिर्की ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट सतत् आजीविका के तहत प्रतिवर्ष ग्रामीण युवाओं के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चलाता है। यह 3 माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण विशेष रूप से डिजिटल रूप से ग्रामीण युवाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है। हमें विश्वास है कि यह कोर्स उनके कौशल विकास का मजबूत आधार बनेगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सीएसआर अधिकारी रोहित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान एम.एस. आफिस, इंटरनेट का उपयोग और बेसिक कंप्यूटर आपरेशन सिखाए जाएंगे।इस दौरान ओम प्रकाश , रितेश आदि मौजूद रहे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments