ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

गांधी मैदान में लगा योग शिविर

 


गांधी मैदान में लगा योग शिविर 


ओबरा/ सोनभद्र, राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में योग शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योग गुरु झलल्न शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ धनराज सिंह ने किया। श्री सिंह ने अपने संबोधन में योग साधकों को योग के महत्व, उसकी आवश्यकता एवं दैनिक जीवन में उसके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने की वैज्ञानिक पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अनेक रोगों से बच सकता है तथा मानसिक तनाव पर नियंत्रण प्राप्त कर सकता है।

वही आनन्द पटेल 'दयालु ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग समाज को स्वस्थ, जागरूक और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।अध्यक्षता कर रहे योग गुरु श्री शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है। योग व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने का लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राम सिंह यादव, राजन शर्मा, विनोद कुमार चौहान, लाल बहादुर यादव, बिहारी लाल, राम बाबू सोनकर, कुमारी चंचला चौबे एवं कुमारी श्रीजी राय आदिलोग मौजूद रहे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments