चेयरमैन ने चिल्ड्रेन पार्क एवं ट्रैफिक पार्क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन,
सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड संख्या-6 में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत लगभग 89.42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चिल्ड्रेन पार्क एवं ट्रैफिक पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने विधिवत भूमि पूजन कर किया।
इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय के समीप एवं टाउन क्लब के बगल में बनने वाला यह पार्क बच्चों, महिलाओं एवं आम नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। पार्क में बच्चों के मनोरंजन और खेलकूद की सुविधाओं के साथ-साथ ट्रैफिक पार्क के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें मंदिरों का जीर्णोद्धार, तालाबों का सुंदरीकरण, अटल तिराहा का सौंदर्यीकरण तथा कई सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए नगर पंचायत लगातार प्रयासरत है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि, दिलीप पांडेय, अमरनाथ जायसवाल, शिवशंकर प्रसाद, मनीष जायसवाल, सभासद प्रेमनारायण सिंह ‘मोनू’, आमेश सिंह अग्रहरि, शाहिद आलम, सोनू खान, आनंद कुमार, मोहित अग्रहरि, अन्नू, अंका कुमार, पीयूष कसेरा, संजय जायसवाल, कौशल जौहरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>

0 Comments