मन बढ़ दुष्कर्मी कर रहा था दुष्कर्म, फिर अश्लील विडियो बनाकर किया वायरल,
👉 पीड़िता की शिकायत पर मनबढ़ दुष्कर्मी को कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
सोनभद्र।
पीड़िता के तहरीर पर दुष्कर्मी दीपक पुत्र परावन निवासी ग्राम सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया और गर्भवती होने पर गर्भपात भी करा दिया। आरोपी अश्लील/ निजी विडियों बनाकर वायरल कर मुझे जान से मारने की धमकी दी गयी है। उक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0- 105/2025 धारा 64, 89, 351(3), बीएनएस 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उक्त के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की शीध्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में शनिवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र परावन निवासी ग्राम सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र को मुखबिर की सूचना पर मुअज्जमपुर तिराहा कस्बा सुकृत के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तार के दौरान
1.प्र0नि0 सतेन्द्र कुमार राय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2.आरक्षी रमेश गोड़, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments