पाक्सो एक्ट में फरार चल रहा  वारण्टी अभियुक्त  गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय

सोनभद्र ।

    पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा शुक्रवार को मु0अ0सं0 57/2020 धारा-377, 323 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वारण्टी अभियुक्त सूरज यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी ग्राम बालडीह थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।


गिरफ्तार के दौरान 

1. थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार थाना शाहगंज 

2. उ0नि0 दीनानाथ राम थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।

3. का0 मनोज कुमार कनौजिया थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla