ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

 


श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

👉 आधा दर्जन से अधिक घायलों का चल रहा इलाज 

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ के पास मुर्धवा-अंबिकापुर मार्ग पर कुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर टेलर से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो सवारो दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन से अधिक लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त लक्ष्मीबाई पत्नी रामकुमार यादव निवासी सूरजगढ़ थाना पुसौर रायगढ़ छत्तीसगढ़ ,अनिल प्रधान निवासी केसापाली, पुसौर 


ठाकुर राम निवासी मानिकपुर थाना सरैया व  रुक्मिणी यादव पत्नी ठाकुर राम के रूप में की गई है। वहीं घायल रामकुमार यादव  पुत्र चक्रधर यादव ,  दिलीप देवी पत्नी चक्रधर यादव ,  अभिषेक यादव पुत्र रामकुमार ,  अहान यादव पुत्र रामकुमार निवासीगड़ सूरजगढ़ थाना पुसौर,योगी लाल पुत्र ठाकुर राम ,सुलेन्दरी देवी पत्नी योगीलाल , हर्षित पुत्र योगीलाल निवासी मानिकपुर थाना सरैया रायगढ़ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi 34 news report by Sangam Pandey RobotsGanj

Post a Comment

0 Comments