ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

 


पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान म्योरपुर थाना क्षेत्र के पुरानी खैराही गांव निवासी नयन उर्फ पप्पू पुत्र विश्वनाथ उम्र 33 वर्ष के रूप में की गई है। वर्तमान में आरोपी चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के गौराही टोला में रह रहा था। जानकारी के अनुसार नयन उर्फ पप्पू के खिलाफ चोपन थाना में पाक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत था। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया।

Post a Comment

0 Comments