ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

संत जोसेफ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का

 


संत जोसेफ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व 


शक्तिनगर/सोनभद्र। एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर स्थित संत जोसेफ स्कूल में मंगलवार को धूमधाम से क्रिसमस का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित करके किया गया। बाद कक्षा 7 व 8 के बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर विभिन्न गीतों एवं झिंगल बेल के माध्यम से उल्लास का संचार करने के साथ ही क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डा विंसेंट परेरा ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल करने वाले अनुराग सिंह की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने सभी को क्रिसमस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मानव कल्याण के लिए तथा ऐसे लोगों की सहायता के लिए हुआ जो पतित थे, निर्बल थे और भटके हुए थे। क्रिसमस पर्व विश्वबन्धुत्व, प्रेम, सौहार्द, शांति, दया, करुणा तथा मानवता का संदेश प्रसारित करता है। माइम की रोचक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित किया। एंजलीना, एंजेला, प्रतिज्ञा, प्रत्याशा एवं क्रिशलिन की टीम ने प्रभु यीशु की महिमा का वर्णन किया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में एनटीपीसी शक्तिनगर द्वारा विद्यालय परिवार के सदस्यों के लिए क्रिसमस पर्व का आयोजन मनोरंजन केंद्र में किया गया था, जहां पर भी प्रधानाचार्य फादर डा विंसेंट परेरा सहित शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वरा मालेकर तथा लावण्या सोनी ने किया।

Delhi 34 news report by Sangam Pandey

Post a Comment

0 Comments