चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, शत-प्रतिशत माल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार-
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जुगैल के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चोरी का खुलासा करते हुए शत-प्रतिशत चोरी के सामान सहित अभियुक्त राजन कुमार उर्फ जोगेन्द्र कुमार पुत्र बुद्धिमान निवासी- ग्राम सेमिया, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र
उम्र ( 25 ) वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। चोरी किये गये सामानों में स्टील एवं अन्य धातु के बर्तन व कुकर, कपड़े एवं चोरी किये गये पीली एवं सफेद धातु के आभूषण जिसका अनुमानित कीमत लगभग ₹1,20,000/-बताया गया है। चोरी एवं बारामगी के आधार पर थाना जुगैल पुलिसने पंजीकृत मु0अ0सं0 12/2026, धारा 305(क), 331(4) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी के प्रकरण में दिनांक 28.01.2026 को समय 14.08 बजे प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर आज दिनांक 29.01.2026 को समय 10.49 बजे, अभियुक्त राजन कुमार उर्फ जोगेन्द्र कुमार पुत्र बुद्धिमान, निवासी ग्राम सेमिया, थाना जुगैल, को ग्राम जुगैल के जलकढवा रोड स्थित पुलिया के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को कानून के हवाले कर दिया। गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 उमाशंकर गिरी, थाना जुगैल, का0 दीपक कुमार, थाना जुगैल, का0 मुकेश कुमार, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments