ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

मनबढ़ टोल प्लाजा कर्मियों ने महिला अधिवक्ता के साथ की मारपीट, दो के विरुद्ध नामजद अभियोग दर्ज, दोनों गिरफ्तार

 


मनबढ़ टोल प्लाजा कर्मियों ने महिला अधिवक्ता के साथ की मारपीट, दो के विरुद्ध नामजद अभियोग दर्ज, दोनों गिरफ्तार

आधा दर्जन से अधिक टोल प्लाजा कर्मी वांछित, नाम पता अज्ञात, तलाश जारी     

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा टोल प्लाजा पर हुए विवाद दिनांक 01. फरवरी.2026 को समय करीब 15:10 बजे वादी श्रीमती आरती पाण्डेय सपरिवार अपने वाहन संख्या UP64 AU9142 (टोयोटा ग्लैंजा) से रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रही थीं। थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित लोढ़ी टोल प्लाजा पर अगली गाड़ी का मैसेज प्राप्त न होने एवं टोल क्रॉस न हो पाने के कारण लेन संख्या-03 में कुछ वाहन खड़े हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। उक्त कारण से कुछ मिनटों की देरी होने पर श्रीमती आरती पाण्डेय सपरिवार एवं टोल कर्मियों के मध्य कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद मारपीट में परिवर्तित हो गई। वादी श्रीमती आरती पाण्डेय पुत्री राजकुमार पाण्डेय, निवासी सिविल लाइन रोड, कचहरी, रॉबर्ट्सगंज, थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा रामजी तिवारी पुत्र जयनारायण तिवारी, निवासी भौली कुरारा, जनपद हमीरपुर (उ0प्र0) एवं सर्वेश यादव पुत्र शिवशंकर यादव, निवासी करमीशिपुर मालीपुर, जनपद अम्बेडकर नगर (उ0प्र0) के विरुद्ध नामजद व आधा दर्श्ज सेेे अधिक लोगों के विरुद्ध नाम पता अज्ञात सूरत शिनाक्त की तकरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-87/2026, धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352, 351(3), 74 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना से सम्बन्धित दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया गया। तथा आधा दर्जन सेेेअधिक फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान प्र0नि0 रामस्वरूप वर्मा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराही,उ0नि0 विनोद कुमार यादव चौकी प्रभारी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराही उ0नि0 उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराही शामिल थे। 

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments