पुलिस मुठभेड़ में घायल दो पशु तस्कर गिरफ्तार, पिकअप सहित नौ गौ वंश बरामद
घायल कांस्टेबल एवं तस्करो को सीएचसी घोरावल अस्पताल में कराया गया भर्ती, चल रहा इलाज, वांछित दो अभियुक्त फरार, तलाश जारी
घायल तस्करों के कब्जे से दो अदद अवैध तमंचा सहित कारतूस बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद में गौ-तस्करी,अन्तर्राज्यीय गौ-तस्करों तथा वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज बुधवार को थाना घोरावल, करमा व शाहगंज पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पशु तस्कर एक पिकअप (बिना नम्बर प्लेट के) कुछ गौवंश को मध्य प्रदेश वार्डर थाना घोरावल क्षेत्र से बिहार वध हेतु ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर थाना घोरावल, करमा व शाहगंज पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमे बनाकर तत्काल मौके पर पहुँचकर खाखे मोड़ नहर पुलिया चौराहा के पास घेराबन्दी की गई। जिसमें खुद को घिरता हुआ देखकर पशु तस्करो द्वारा भागने के प्रयास में पिकअप से एक मुख्य आरक्षी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। एवं भागने के दौरान पुलिस बल के ऊपर फायरिंग शुरु कर दी गई, जिसमें पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें दो पशु तस्कर घायल हो गए। घायल पशु तस्करों में 01. चालक सिद्धनाथ खरवार पुत्र सुमेर सिंह निवासी ग्राम अमहरा, थाना अधौरा जिला कैमूर, बिहार उम्र करीब (29) वर्ष एवं दूसरा वाहन मालिक ओमप्रकाश यादव पुत्र रामजनम यादव निवासी चैनपुर, भभुआ बिहार उम्र करीब (30) वर्ष के पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से बिना नंबर प्लेट के एक पिकअप वाहन में 09 राशि गौवंश तथा एक मृतक अवस्था में गोवंश पाया गया। अभियुक्तों की तलाशी के दौरान 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । घायल अभियुक्तों एवं घायल मुख्य आरक्षी राजीव कुमार को इलाज हेतु सीएचसी घोरावल पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना घोरावल पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया गया कि हम लोग कैमूर बिहार के रहने वाले है। हम लोगों का एक संगठित गिरोह है जो काफी दिनों से गौ तस्करी का काम करते है। हम लोग आज भी इन 09 राशि गौ वंशों को मध्य प्रदेश के बॉर्डर(थाना घोरावल क्षेत्र) के पास से लादे थे तथा नौगढ़ होते हुए बिहार ले जा रहे थे। इसके पूर्व में भी कई बार हम लोग इसी योजना के तहत ले जा चुके है। गिरफ्तार तस्करों के अन्य दो साथी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। तस्करों ने यह भी बताया कि वध के लिए बिहार से पश्चिम बंगाल भेजा जाता है। पुलिस मुठभेड़ में सम्मिलित पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव,थाना घोरावल, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, थाना करमा,थानाध्यक्ष राम सिंहासन शर्मा थाना शाहगंज,हे0का0 शिवमंगल, का0 संदीप कुमार, हे0का0 राजीव कुमार (घायल) थाना घोरावल,हे0का0 संजय गुप्ता, हे0का0 संदीप सिंह, हे0का0 विवेक गिरी थाना करमा,उ0नि0 सकिल अहमद, का0 विनय कुमार थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments