ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों, सरकारी भवनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर किया गया ध्वजारोहण

 


क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों, सरकारी भवनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर किया गया ध्वजारोहण


करमा/सोनभद्र। क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं, सरकारी भवनों,एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया गया। विकास खण्ड परिसर में ब्लॉक प्रमुख सीमा देवी एवं बी,डी,ओ, गुरुशरण श्रीवास्तव ने झण्डा फहराया और अमर शहीदो को याद किया। खण्ड विकास अधिकारी गुरुशरन श्रीवास्तव ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमे यह याद दिलाता है कि हम लोक तंत्र को एक शासन प्रणाली के रूप में नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति के रूप में अपनाएं और संविधान के मूल आदर्शों को व्यवहार में उतारकर सशक्त राष्ट्र बनाने में योगदान करें। प्रमुख प्रतिनिधि राम अधार ने कहा कि गांवों में जनजागरण चलाकर सबको शिक्षा से जोड़ना होगा जब सभी लोग शिक्षित होंगे तब विकास होगा। उक्त अवसर पर ए, डी, ओ, आईएसबी अनंत कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह, छोटे लाल यादव, जगदीश, समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करमा पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ, मुन्ना प्रसाद ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। प्राथमिक विद्यालय भरकवाह में सचिव विनय कुमार एवं प्रधान विकास सिंह ने झण्डा फहराया। मोती सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौरहरा में प्रभात फेरी के बाद ध्वजारोहण कर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मोती सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य हीरालाल ने झण्डा फहराया इण्टर कालेज में पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह ने झण्डा फहराया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने आभार प्रकट किया। संचालन ब्रह्मानंद त्रिपाठी ने किया। बाबा बिहारी इंटर कालेज भरकवाह में काशी प्रान्त मीडिया प्रभारी बिपिन तिवारी, और प्रबंधक बी, एन, यादव ने ध्वजारोहण किया इसके बाद राष्ट्रीय गीत, भक्ति गीत, डांस आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments