ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

राजकीय इंटर कॉलेज सिरसिया ठाकुराई खैरपुर में कैरियर काउंसलिंग मेला का किया गया आयोजन


 राजकीय इंटर कॉलेज सिरसिया ठाकुराई खैरपुर में कैरियर काउंसलिंग मेला का किया गया आयोजन


350 छात्र-छात्राओं का कराया गया मेडिकल चेकअप

करमा/सोनभद्र। विकास खण्ड करमा के राजकीय इंटर कालेज सिरसिया ठकुराई, खैरपुर में मंगलवार को कैरियर काउंसलिंग मेला का आयोजन किया गया । जिसमें 350 छात्र/छात्राओं का ओरल हेल्थ चेकअप कराया गया।डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 350 बच्चों का ओरल हेल्थ चेक अप और कैरियर काउंसलिंग किया गया। उन्हें शिक्षा के साथ साथ अपने रुझान के अनुसार आगे मेडिकल की पढ़ाई समेत अन्य क्षेत्रों में कैरियर बनाने की जानकारी दी गई ।उन्होंने बताया कि सभी रोग पेट और दांत से होते हैं इसलिए दांतों की नियमित सफाई करनी चाहिए कोई समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए इण्टर की कक्षाओं में अध्ययन रत बच्चों को आगे विभिन्नकोर्सों ,मेडिकल सम्बंधित पढ़ाईयां , समेत अन्य स्कोप और कोर्सेज के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार यादव ने बच्चों को अपना भविष्य सुधारने के लिए अच्छे ढंग से पढ़ाई करने पर बल दिया।उक्त अवसर पर शिक्षक, छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments