दूसरे समुदाय के बच्चों द्वारा मंदिर की दीवार पर अनैतिक कार्य करने का मामला गरमाया
-तहरीर देकर कार्यवाही की की गई मांग, आस्था के साथ बताया गया खिलवाड़
-घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ने किया मौका मुआयना
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में बीती रात करीब 9 बजे गांव के ही दूसरे समुदाय के कुछ बच्चों द्वारा अरबिन्द श्रीवास्तव के आवास के सामने स्थित शिव मंदिर के दीवार पर अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाते हुए शशांक श्रीवास्तव ने शोर मचाना शुरू कर दिया, शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गये, सुबह होने पर अरविंद श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर वैधानिक कार्यवाही की मांग की, यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। आसपास के लोगों को घटना की जैसे ही जानकारी होते ही गांवों के कुछ लोग इकट्ठा हो गये, घटना की सुचना मिलने पर पहुंची करमा थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर विधिक कार्यवाही में जुट गयी, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय, सीओ अमित कुमार के अलावा घोरावल पुलिस के भी कान खड़े हो गए, और मामले की गम्भीरता से लेते हुए पुलिस कार्यवाही में जुट गयी, एडिसनल एसपी ने बताया कि पांच लोंगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है। तीन लोंगों को गिरफ्तार किया जा चुका है,शेष दो की तलाश जारी है। सभी अधिकारियों ने मौका मुआयना किया ,ग्रामीणों की मांग पर गांव में स्थित तालाब के भीटे पर अतिक्रमण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी घोरावल ने तहसीलदार को टीम गठित कर तुरंत अतिक्रमण हटाने के लिए कार्यवाही करने का निर्देश दिया। गांव मे शांति ब्यवस्था कायम है।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>

0 Comments