अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह के सरगना सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 08 गोवंश बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में गो तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस द्वारा दिनांक 07.02.2026 को अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह के सरगना सहित कुल 03 अभियुक्तों को 08 गोवंश के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 01. धर्मेन्द्र यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी- परती, थाना केतार, जनपद गढ़वा (झारखण्ड) उम्र – करीब 26 वर्ष,02. सियाराम चेरो पुत्र शिवमूरत चेरो निवासी- पड़रछ, थाना कोन, जनपद सोनभद्र उम्र -करीब 32 वर्ष,03. इरशाद हुसैन पुत्र मुबारक हुसैन निवासी -अकबरपुर (रोहतास), थाना रोहतास, जनपद रोहतास उम्र- करीब 38 वर्ष,अभियुक्तों के कब्जे से 08 अदद गोवंश,03 अदद मोबाइल फोन व 900 रुपये नकद बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को जंगल के रास्ते पैदल गोवंशों को ले जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे इन गोवंशों को मध्य प्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र एवं ओबरा क्षेत्र से औने-पौने दामों पर खरीदकर, वध हेतु पश्चिम बंगाल भेजते थे तथा वहाँ उँचे दामों पर विक्रय करते थे।
इस सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0 23/26, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह थाना कोन, उ0नि0 लालजी यादव, चौकी प्रभारी चाची कला थाना कोन, उ0नि0 भागवत राय, थाना कोन, हे0का0 विनय यादव, थाना कोन, हे0का0 ईश्वर चन्द सिंह, थाना कोन, हे0का0 विपिन जायसवाल, थाना कोन,का0 देवेन्द्र पाल, चौकी चाची कला, थाना कोन जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>

0 Comments