छोटे मन से साधा गया लक्ष्य पूरा नहीं होता - आर्यन
करमा, सोनभद्र। स्थानीय विकास खंड के भरकवाह स्थित बाबा बिहारी इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में शुक्रवार को कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिवेताम आयुर्वेद कंपनी की संस्थापक डॉ. प्रियंका ने छात्र/छात्राओं को चिकित्सा क्षेत्र मे कैरियर बनाने की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मेडिकल के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बड़े लक्ष्य को पाने के लिए शुरूआत भले ही छोटे स्तर पर हो, लेकिन सोच हमेशा बड़ी होनी ही चाहिए, तभी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। छात्र-छात्राओं को बारहवीं मे दाखिला लेने के साथ ही जो पसन्द आये, अपना लक्ष्य सुनिश्चित कर लेना चाहिए, मन पर बोझ लेकर या छोटे मन से साधा गया लक्ष्य पूरा नहीं हो पाता है।
वाराणसी से चलकर आये भारत के प्रसिद्ध आर्टिस्ट आर्यन एवं भारती ने विद्यार्थियों को कला क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, मेहनत और रचनात्मकता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अनवरत अभ्यास से प्रविंणता आती है, कला का क्षेत्र बहुत ही ब्यापक है, इस क्षेत्र मे रोजगार के बहुत अवसर उपलब्ध हैं बच्चों को कला के क्षेत्र मे आगे आना चाहिए।
तीन सरकारी नौकरियों में सफलता प्राप्त कर चुके विनोद मौर्या ने विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी की तैयारी की सही रणनीति, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बारे में मार्गदर्शन दिया। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक बी एन यादव ने सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के महत्व, लक्ष्य निर्धारण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रबन्ध निदेशक अखिलेश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अजय कुमार ने किया, इस अवसर पर प्रवेश कुमार यादव, अनरूध प्रसाद, सुहानी पटेल, बबिता यादव ,ज्ञान प्रकाश, प्रेम पाल, मुकेश कुमार, पूनम, किरन पांडेय, अर्पिता, काजल उपस्थित रहे ।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments